जहाँगीराबाद की बेटियों ने फिर लहराया परचम: सीसीएसयू की मेरिट सूची में शीर्ष तीन स्थानों पर कॉलेज की छात्राओं का कब्जा, मिताली को मिलेगा स्वर्ण पदक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद के रघुवरदयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की मेरिट सूची में डंका बजाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद के रघुवरदयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की मेरिट सूची में डंका बजाया है। इस वर्ष भी कॉलेज की तीन छात्राओं ने टॉप तीन में जगह बनाकर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

एम.ए. समाजशास्त्र की छात्रा मिताली सिंह ने विश्वविद्यालय मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एम.ए. शिक्षाशास्त्र की निधि शर्मा ने द्वितीय तथा एम.ए. गृह विज्ञान की रितुल ने तृतीय स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

कॉलेज की छात्राएं लगातार विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाकर स्वर्ण पदक व अन्य सम्मान प्राप्त करती रही हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी महाविद्यालय ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह, जो 22 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, उसमें समाजशास्त्र विषय की मेधावी छात्रा मिताली सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग, हर्ष अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कॉलेज की अन्य छात्राओं से भी इन मेधावी छात्राओं से प्रेरणा लेकर अध्ययन के प्रति समर्पित रहने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र एवं गृह विज्ञान विभाग के प्राध्यापक रिंकू राघव, शरद शर्मा, शशिकांत, केशव, सीमा शर्मा, कुमकुम वर्मा, मीनाक्षी, पूजा सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.