बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बुलंदशहर की तहसील अनूपशहर इकाई द्वारा शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका कुमारी के लिए एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बुलंदशहर की तहसील अनूपशहर इकाई द्वारा शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका कुमारी के लिए एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह नगर के होंडा शोरूम परिसर में अत्यंत गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान परिषद के जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश सिंह और तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित तहसील के समस्त पूर्व सैनिकों ने एसडीएम प्रियंका कुमारी के कार्यकाल और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। पूर्व सैनिकों ने उन्हें फूलमाला पहनाई और प्रतीक चिह्न (मोमेंटो) के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस विदाई सम्मान समारोह में तहसील उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सतवीर सिंह, नगर अध्यक्ष रामेश्वर दयाल और कोषाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही चंद्रपाल सिंह, कुलदीप कुमार, सौदान सिंह, हरिशंकर द्विवेदी, प्रवीण कुमार, सतवीर सिंह, सरजीत सिंह, संजय सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार, चंद्रपाल सिंह, मदनपाल सिंह, चंद्रकांत शर्मा, अनिल कुमार, गिरिराज सिंह, सरजीत सिंह, हरीराज सिंह और मोहन पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक देश सेवा के बाद इस नागरिक अभिनंदन और विदाई समारोह के साक्षी बने।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













