बुलंदशहर: बारात जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, जातिसूचक शब्द कहकर लोहे की रॉड से पीटा; पुलिस से भी अभद्रता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में बारात में गाड़ी लेकर जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में बारात में गाड़ी लेकर जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने पहले उसका नाम, गांव और जाति पूछी, जिसके बाद जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेशाब करने रुके युवक को दबंगों ने घेरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तिर्कीपूरा बास निवासी बृजेश कुमार (पुत्र डोरी लाल) बुधवार रात अपनी गाड़ी से डोमला गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, रास्ते में जब वह शौच/पेशाब करने के लिए रुके, तभी नामजद आरोपी रूबी मीणा, उसका भाई और दो अन्य अज्ञात लोग वहाँ पहुँच गए।

आरोप है कि उन्होंने पहले बृजेश को घेरकर उसका नाम, पता और जाति पूछी। जैसे ही पीड़ित ने अपनी पहचान बताई, आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

लोहे की रॉड से सिर पर किया वार, लहूलुहान होकर हुआ बेहोश

पीड़ित बृजेश द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने लोहे की रॉड से बृजेश के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घायल को आनन-फानन में थाने व अस्पताल भिजवाया।

पुलिसकर्मियों से भी की अभद्रता, वीडियो वायरल

इस पूरे मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस के पहुँचने के बाद भी आरोपियों का हौसला पस्त नहीं हुआ। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी जमकर अभद्रता और तीखी बहस की। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस नोकझोंक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है।

जांच के बाद होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: थाना प्रभारी
इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

थाना प्रभारी विशंभर दयाल गंगवार ने बताया

“पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया है। पुलिस सभी गंभीर आरोपों, घटनाक्रम और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो व अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

फिलहाल, क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव और आक्रोश का माहौल है और सभी की नजरें आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जाने वाली सख्त कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.