शांति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए धौरहरा पुलिस ने कस्बे में किया सघन पैदल गश्त

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाने के उद्देश्य से थाना धौरहरा पुलिस ने मंगलवार की शाम कस्बे के व्यस्ततम इलाकों में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाने के उद्देश्य से थाना धौरहरा पुलिस ने मंगलवार की शाम कस्बे के व्यस्ततम इलाकों में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया।

इस अभियान की कमान स्वयं प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने संभाली। उनके साथ कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, स्थानीय उपनिरीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड, बैंक चौराहा तथा कस्बे के अति संवेदनशील माने जाने वाले मोहल्लों में पैदल मार्च किया।

व्यापारियों और नागरिकों से किया सीधा संवाद

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीसों घंटे तत्पर है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। गश्त के दौरान वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई और बिना नंबर प्लेट व काली फिल्म लगे वाहनों को चिन्हित कर आवश्यक हिदायत दी गई।

कानून व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता

प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में इस प्रकार की पैदल गश्त को नियमित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना, चोरी, लूट व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकना तथा शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धौरहरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.