बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहाँगीरबाद के ग्राम लोहारा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर चारा लेने गए 40 वर्षीय अमरपाल पुत्र सियाराम को सांप ने डस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहाँगीरबाद के ग्राम लोहारा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर चारा लेने गए 40 वर्षीय अमरपाल पुत्र सियाराम को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, अमरपाल रोज की तरह खेत पर चारा लेने गया था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में अमरपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रही है। गांव में हर तरफ मातम का माहौल है।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













