छोटकी पेंडारी बुजुर्ग संपर्क सड़क जर्जर, मरम्मत न होने से जलभराव और राहगीर परेशान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर विकासखंड खेसरहा क्षेत्र में बांसी-धानी मार्ग से छोटकी पेंडारी बुजुर्ग को जोड़ने वाला पिच मार्ग पिछले कई वर्षों से मरम्मत के अभाव में बदहाली के आंसू रो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर विकासखंड खेसरहा क्षेत्र में बांसी-धानी मार्ग से छोटकी पेंडारी बुजुर्ग को जोड़ने वाला पिच मार्ग पिछले कई वर्षों से मरम्मत के अभाव में बदहाली के आंसू रो रहा है। सड़क जगह-जगह से टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिसके कारण वर्तमान बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे यह मार्ग और तेजी से क्षतिग्रस्त हो रहा है।

सड़क पर पानी भरा रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण अजय, अशोक और गंगेश्वर ने बताया कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण रोजाना दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है; बरसात में पानी भरा होने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। वहीं, ग्रामीण विजय ने कहा कि यह क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मामले को लेकर ग्राम प्रधान शांति देवी के प्रतिनिधि राहुल पांडे ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति और जलभराव की समस्या बेहद गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या से संबंधित विभाग को जल्द ही अवगत कराया जाएगा और सड़क की मरम्मत के साथ-साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.