बुलंदशहर
बुलंदशहर सिकंदराबाद, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे शहर में उल्लास का माहौल रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सिकंदराबाद, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे शहर में उल्लास का माहौल रहा। पावन कुटीर मैरिज होम, सिकंदराबाद में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक ने कहा, “योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का भी श्रवण किया और कहा कि मोदी जी का ओजस्वी संदेश हर नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। इस वर्ष की थीम ‘Yoga For Healthy Ageing’ पर बोलते हुए विधायक ने युवाओं और बुजुर्गों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। सामूहिक योगाभ्यास के बाद ‘योग से निरोग’ का संकल्प दिलाया गया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है। यह तन और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करता है और नियमित अभ्यास से नई आत्म चेतना जागृत होती है।
कार्यक्रम के अंत मै स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक की इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति नई जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन सिकंदराबाद के लिए यादगार बन गया।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026












