बृजमनगंज महराजगंज मां काली की त्रिवार्षिक पूजा और धार्मिक महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत बृजमनगंज में क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां काली की पारंपरिक त्रिवार्षिक पूजा एवं धार्मिक महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत बृजमनगंज में क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां काली की पारंपरिक त्रिवार्षिक पूजा एवं धार्मिक महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। आयोजन के पहले ही दिन मंदिर परिसरों और चिन्हित पूजा स्थलों पर देवी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मां काली, शीतला माता एवं दिघवार बाबा के पांच पौराणिक दैविक स्थानों पर पारंपरिक रूप से धार चढ़ाकर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। इस दौरान पूजा स्थलों पर वैदिक ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कार्य संपन्न कराया गया।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह त्रिवार्षिक पूजा नगर की बेहद प्राचीन और अटूट परंपरा का हिस्सा है, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक महायज्ञ में विभिन्न पूजन, हवन, सामूहिक भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। आगामी दिनों में विशेष पूजन के उपरांत महायज्ञ एवं पूर्णाहुति का भव्य कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसे लेकर सभी नगरवासियों में भारी उत्साह और श्रद्धा व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.