नरायनपुर ‘खूनी बवाल’ कांड: 24 घंटे में पलटा गेम, पूर्व प्रधान एकलाख सहित तीन मुख्य आरोपी जेल की सलाखों के पीछे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नरायनपुर गांव में 19 जून को हुए खूनी संघर्ष मामले में बरगदवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नरायनपुर गांव में 19 जून को हुए खूनी संघर्ष मामले में बरगदवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व प्रधान एकलाख अहमद, उनका बेटा हैदर अली और महिला आलमा खातून शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बरगदवा थाना प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार (20 जून) को दोपहर करीब 12:05 बजे देवघड़ी मार्ग स्थित सोनिया नाला पुलिया के पास से तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी प्रेम प्रसंग से शुरू हुए विवाद के बाद 19 जून को हुई हिंसक मारपीट की घटना में नामजद थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हैदर अली 30 वर्ष, उसके पिता व पूर्व प्रधान एकलाख अहमद 62 वर्ष और आलमा खातून 38 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मु0अ0सं0 049/2026 और बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में ‘इंसाफ एक्सप्रेस’ के रूप में देखा जा रहा है। इस बड़ी कार्रवाई से बरगदवा पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.