आईजीआरएस समीक्षा में डीएम की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर विभागाध्यक्षों को कड़ी चेतावनी

जौनपुर

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  और जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता को विशेष तौर पर फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त डिफाल्टर और लंबित संदर्भों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता न हो, बल्कि धरातल पर शिकायतकर्ता को वास्तविक समाधान मिलना चाहिए।

डीएम ने अधिकारियों को आईजीआरएस के एल-1, एल-2, एल-3 और एल-4 स्तरों पर की जाने वाली कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समयसीमा के भीतर आख्या अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है, जिसे पूरी संवेदनशीलता से निपटाया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.