बुलंदशहर
बुलंदशहर दिनांक 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर दिनांक 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बनाए गए 08 परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार कराई जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई तथा सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि केंद्र पर NEET परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, उनके अनुसार व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि NEET परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर है और दोषी पाए जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













