अनूपशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के रोड स्थित कस्बा अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रोड स्थित कस्बा अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में बिरौली गांव निवासी विशाल (38) पुत्र राजवीर के पैर में फ्रैक्चर हो गया और माथे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार प्रदीप (36) पुत्र जयप्रकाश भी इस दुर्घटना में घायल हो गए, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे, सिटी इंचार्ज मुनेंद्र कुमार और उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.