बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत में इदारा मस्जिद के पीछे भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत में इदारा मस्जिद के पीछे भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव किया और उनकी कार पर ईंटें बरसाईं। घटना के समय उपेंद्र मुखिया के साथ जिला महासचिव हरि प्रकाश भी मौजूद थे। दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
मित्र से मिलने पहुंचे थे पदाधिकारी
जानकारी के अनुसार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया अपने मित्र हीरा खान से मिलने इदारा मस्जिद के पीछे गए थे। इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। जान बचाकर भाग रहे पदाधिकारियों की गाड़ी पर भी आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाए और धारदार हथियार से हमला करने की धमकी दी।
कोतवाली का घेराव, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ौत कोतवाली पहुंचे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जाहिद खान, जिला उपाध्यक्ष कामिल अब्बासी, जिला संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी, देवेंद्र चौधरी सहित अन्य नेताओं ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जांच में जुटी पुलिस
बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिल गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमान में मौजूद उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/yMZMbUXrFf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2026





















