बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को दीप इंडियन पब्लिक स्कूल, अनूपशहर में ‘राखी एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को दीप इंडियन पब्लिक स्कूल, अनूपशहर में ‘राखी एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आकर्षक राखियां व कलात्मक रूप से सजी थालियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन
प्रतियोगिता के दौरान स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पारंपरिक और आधुनिक रंगों का समावेश करते हुए बेहद खूबसूरत राखियां और पूजा की थालियां सजाईं, जिसकी सभी ने सराहना की।
नारी सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक आशीष शर्मा ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के वास्तविक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत का धागा बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर महिला और लड़की के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने का पर्व है।
उन्होंने कहा, “स्कूल, घर और समाज में हर महिला का आदर करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस रक्षाबंधन पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हमेशा अच्छाई का साथ देंगे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखेंगे।”
शिक्षकों के सहयोग से सफल रहा आयोजन
कार्यक्रम का कुशल संचालन पूनम कुमारी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में दीपांशी, वंदना, हिमानी, तनु और नरेंद्र सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमान में मौजूद उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/yMZMbUXrFf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2026






















