बलिया

बलिया जनपद में मुख्यमंत्री के आगामी 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में मुख्यमंत्री के आगामी 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी सिलसिले में गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह के ग्राम गलाफरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान DM और SP ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत तैयारियों तथा हेलीपैड निर्माण के कार्यों की गहन पड़ताल की। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे विकास व निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा से जुड़े पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए जाएं। हेलीपैड निर्माण से लेकर सभा स्थल तक हर पहलू की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमान में मौजूद उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/yMZMbUXrFf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2026





















