सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर स्थित विद्या हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में चिमटी छूटने की खबरों और चर्चाओं पर गुरुवार को चिकित्सक डॉ. अजय यादव ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर स्थित विद्या हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में चिमटी छूटने की खबरों और चर्चाओं पर गुरुवार को चिकित्सक डॉ. अजय यादव ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। डॉ. यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अस्पताल की छवि धूमिल करने की साजिश बताया।
चिमटी नहीं, चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत डाला गया था ‘डीजे स्टेंट’
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अजय यादव ने स्पष्ट किया कि मरीज के पेट में कोई चिमटी या सर्जिकल उपकरण नहीं छूटा था। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय प्रक्रिया (Medical Procedure) के तहत ‘डीजे स्टेंट’ (DJ Stent) डाला गया था। यह एक सामान्य चिकित्सकीय प्रक्रिया है, जिसे इलाज पूरा होने के बाद निर्धारित समय पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है।
राजनीतिक दबाव में दर्ज कराई गई FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
डॉ. यादव ने बताया कि संबंधित सर्जन ने ऑपरेशन से पहले और बाद में मरीज तथा उनके परिजनों को इस पूरी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी थी। दर्ज हुई एफआईआर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के तहत अस्पताल और डॉक्टरों को बदनाम करने की नीयत से यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।
उन्होंने शासन-प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच सबके सामने आ सके और वास्तविक तथ्यों के आधार पर न्याय हो सके।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमान में मौजूद उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/yMZMbUXrFf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2026





















