जौनपुर
जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान सवंसा गांव निवासी चेतना सिंह (45) के रूप में हुई है, जो महराजगंज सीएचसी में आशा कार्यकर्ता थीं। वह अपने मायके में रहती थीं और उनका एक 23 वर्षीय बेटा है।
10 साल पुराने बैनामे की जमीन पर था विवाद
मृतका के भाई संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 10 वर्ष पहले आरोपी ओम प्रकाश सिंह के पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह से जमीन खरीदी थी। इस जमीन का खारिज-दाखिल (दाखिल-खारिज) भी उनकी मां सुदामा देवी के नाम पर हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था।
खेत जोतने से रोकने पर किया जानलेवा हमला
बुधवार सुबह जब पीड़ित परिवार को सूचना मिली कि ओम प्रकाश सिंह ट्रैक्टर से उनकी बैनामा शुदा जमीन की जुताई करा रहे हैं, तो चेतना सिंह अपने भाई के साथ उन्हें रोकने खेत पर पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान ओम प्रकाश सिंह, उनकी बेटी रोमा और रीतू ने चेतना सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में गंभीर चोटें आने के कारण चेतना की मौके पर ही मौत हो गई।
गाँंव में तनाव, एक आरोपी हिरासत में
वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी (CO) सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












