जौनपुर
जौनपुर चन्दवक थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव में बाजार से घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर चन्दवक थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव में बाजार से घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भुलनडीह निवासी लियाकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून की रात करीब 8:30 बजे जब वह बाजार से लौट रहे थे, तभी गांव के मदरसे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित ने इनमें से एक आरोपी की पहचान गांव के ही नूरे आलम के रूप में की है। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे उन्हें हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
लियाकत अली का दावा है कि उन पर पहले भी दो बार इस तरह के हमले हो चुके हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













