बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘श्री ईश्वर एजुकेयर ट्रस्ट’ द्वारा संचालित संस्थान के कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘श्री ईश्वर एजुकेयर ट्रस्ट’ द्वारा संचालित संस्थान के कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डिबाई मनीष कुमार ने एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स के लगभग 30 छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर डेस्कटॉप वितरित किए।
विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा सफलता की सुदृढ़ आधारशिला है। यह केवल एक विषय नहीं, बल्कि भविष्य के अवसरों तक पहुंच बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ इन संसाधनों का सही उपयोग कर आगे बढ़ने की अपील की।
ट्रस्ट के प्रबंधक अनुभव गुप्ता ने बताया कि संस्थान पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहा है। वर्ष 2023 से अब तक लगभग 900 जरूरतमंद युवाओं को निशुल्क कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। एकेडमिक हेड शिखा गुप्ता ने इसे डिजिटल सशक्तिकरण का आधार बताया।
इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश बजाज, राकेश कुमार वार्ष्णेय, समाजसेवी कुमुद किशोर भारतीय, पत्रकार बॉबी लाल (नवोदय टाइम्स), धीरज कुमार दादा, नितेश वार्ष्णेय और डॉ. कुलदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026












