संभल
संभल जनपद के गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने इस अधिग्रहण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
संगठन के जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह व सचिव संजय राघव ने बताया कि चिन्हित भूमि अत्यंत उपजाऊ व बहुफसली है, जिससे हजारों किसान परिवारों और खेतिहर मजदूरों की आजीविका जुड़ी है। किसानों ने सुझाव दिया कि नए उद्योगों के लिए पहले से अधिग्रहित खाली पड़ी या बंद उद्योगों की जमीन का उपयोग किया जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, मक्का की प्रभावी सरकारी खरीद सुनिश्चित करने तथा यूरिया, डीएपी की कमी दूर करने की मांग उठाई गई। साथ ही नहरों के कारण बाधित हुए चकरोडों व संपर्क मार्गों पर पुल और एप्रोच रोड निर्माण की भी मांग की गई। इस दौरान विजयपाल सिंह, दिनेश गिरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













