सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सिद्धार्थनगर पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सिद्धार्थनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी और योगी सरकार की विकास योजनाओं व उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि भले ही सभी समस्याओं का संपूर्ण समाधान न हुआ हो, लेकिन सरकार उनके निराकरण के लिए धरातल पर काम कर रही है। आउटसोर्सिंग कर्मियों के शोषण पर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही यह व्यवस्था सुधरेगी, कर्मियों का पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा और सरकार इस भर्ती प्रक्रिया को अपने हाथ में लेने जा रही है।

इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.