मिशन शक्ति केंद्र की पहल: ककोड़ में काउंसलिंग से सुलझा दंपति का विवाद, साथ रहने पर बनी सहमति

बुलंदशहर

बुलंदशहर ककोड़ थाना ककोड़ स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने एक बार फिर टूटते रिश्ते को बचाकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर ककोड़ थाना ककोड़ स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने एक बार फिर टूटते रिश्ते को बचाकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की है। केंद्र की प्रभावी काउंसलिंग के बाद एक विवाहित जोड़े ने अपने सारे पुराने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने का फैसला किया है।

मामला कस्बा ककोड़ का है, जहां भावना और उनके पति प्रवीण कुमार भाटी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार को यह मामला मिशन शक्ति केंद्र के समक्ष आया। इसके बाद केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों और उनके परिजनों को थाने बुलाया। काफी देर तक चली काउंसलिंग में पुलिस ने दोनों की शिकायतों को बेहद संजीदगी से सुना और उनके बीच संवाद स्थापित कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सरजेश कुमार यादव और उपनिरीक्षक कोमल उपाध्याय के विशेष सहयोग से दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई। दंपति ने भविष्य में प्रेम और सम्मान के साथ रहने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र का मुख्य उद्देश्य केवल कानूनी निस्तारण नहीं, बल्कि संवाद से बिखरते परिवारों को जोड़ना भी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.