बुलन्दशहर: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली नगर में किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलन्दशहर जनपद के जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।

समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डीएम और एसएसपी ने एक-एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जमीन विवाद, महिला उत्पीड़न, और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से विनम्र व्यवहार किया जाए और हर शिकायत का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन के इस कदम से आमजन में संतोष देखा गया और लोगों ने अधिकारियों की त्वरित सुनवाई की सराहना की।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.