बुलंदशहर
बुलंदशहर पुलिस ने आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेन जैसी दिखने वाली किसी भी संदिग्ध वस्तु से दूर रहें, क्योंकि वह विस्फोटक हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पुलिस ने आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेन जैसी दिखने वाली किसी भी संदिग्ध वस्तु से दूर रहें, क्योंकि वह विस्फोटक हो सकती है।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह चेतावनी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी पेन जैसी आकृति की कोई संदिग्ध डिवाइस या वस्तु दिखाई दे, तो उसके पास बिल्कुल न जाएं। पुलिस के अनुसार यह एक खतरनाक विस्फोटक या बम हो सकता है।
पुलिस ने जनता से विशेष अपील की है कि यदि रास्ते में, खेत में या किसी सुनसान जगह पर ऐसी कोई चीज दिखाई देती है, तो उसे छूने या हिलाने की गलती बिल्कुल न करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर बिना समय गंवाए तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें। संदिग्ध वस्तु के आसपास भीड़ न लगने दें और खुद भी सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाए और तुरंत पुलिस को सूचना दे। उन्होंने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध चीजों की जांच के लिए सुरक्षा टीम को मुस्तैद कर दिया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करने की सलाह दी जाती है।
बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/NkeM1QZCd5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026













