सिटी रेलवे स्टेशन पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई की मौत, शिक्षिका बहन गंभीर रूप से घायल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे ब्रिज के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़24 की खास रिपोर्ट।

 

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी रेलवे ब्रिज के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त विवरण के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद संक्रमण मंडी निवासी ओमप्रकाश शर्मा 48 अपनी बहन प्रीति कश्यप के साथ किसी निजी कार्य से भदोही गए थे। प्रीति कश्यप केराकत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब दोनों भाई-बहन स्कूटी से वापस जौनपुर लौट रहे थे, तभी सिटी रेलवे ब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमप्रकाश शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अस्पताल से मिली जानकारी: घायल शिक्षिका प्रीति कश्यप को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दाहिने पैर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा सके। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.