बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 200 नशीली एल्प्राजोलम गोलियों के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अहार थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम 11 जून की रात करीब 11:05 बजे क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हसनपुर मार्ग पर ग्राम शिकोई की तरफ जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 200 नशीली एल्प्राजोलम गोलियां बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्बास उर्फ टिंडा निवासी ग्राम सांखनी (जहांगीराबाद) बताया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अब्बास एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट व बलवा से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












