बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के विकासखंड अनूपशहर के ग्राम पारली में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड अनूपशहर के ग्राम पारली में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य (मृदा स्वास्थ्य), प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादन बढ़ाने के विभिन्न वैज्ञानिक उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, मृदा संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा। विधायक व अन्य वक्ताओं ने कहा कि “स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान और खुशहाल भविष्य” का सपना तभी साकार होगा, जब खेत में जीवांश कार्बन बढ़ेगा। इससे फसलों का उत्पादन बेहतर होगा और किसानों की आय में सीधे तौर पर वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने बीज उपलब्धता, मिट्टी के नमूने लेने की सही प्रक्रिया और जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर बीडीओ मनीष मिश्रा, एडीओ एग्रीकल्चर सोनू भारद्वाज, मनोज गिरी, पारली प्रधान शिवरत्न, पूर्व प्रधान भानुप्रताप और उपेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में किसान व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












