मिशन-2027: सहारनपुर देहात से सपा नेता रूही अंजुम को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज

सहारनपुर

सहारनपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सहारनपुर देहात क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। समाजवादी पार्टी की सक्रिय नेता रूही अंजुम के समर्थकों ने उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने की मांग तेज कर दी है। समर्थकों का दावा हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सहारनपुर देहात क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। समाजवादी पार्टी की सक्रिय नेता रूही अंजुम के समर्थकों ने उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने की मांग तेज कर दी है। समर्थकों का दावा है कि क्षेत्र की जनता उन्हें विधायक के रूप में देखना चाहती है क्योंकि वह जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा सकती हैं।

रूही अंजुम ने स्पष्ट किया कि राजनीति में उनका मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने अपने एजेंडे में तीन मुख्य बिंदुओं को शामिल किया है

नशा मुक्ति: युवाओं को नशे की लत से बचाकर सहारनपुर को नशा मुक्त बनाना।

शिक्षा व विकास: बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना और जलभराव जैसी समस्याओं से निजात के लिए पुल निर्माण कराना।

जनता दरबार: रोजाना जनसुनवाई कर समस्याओं का तुरंत समाधान करना।

वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को घर-घर पहुंचाकर पार्टी को मजबूत कर रही हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.