UP आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, एसपी ग्रामीण ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था को बारीकी से देखा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि प्रवेश द्वार पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात हो और प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई ताकि परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को एसपी ने सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने और अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

अंतरिक्ष जैन ने कहा कि भर्ती परीक्षा की गरिमा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय बनाकर परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि यह भर्ती परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके और परीक्षा प्रक्रिया पर आमजन का विश्वास बना रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.