बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के रामघाट-कल्याण मार्ग पर अलीगढ़ बॉर्डर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला और उसकी तीन महीने की मासूम बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रामघाट-कल्याण मार्ग पर अलीगढ़ बॉर्डर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला और उसकी तीन महीने की मासूम बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के ग्राम नगला लोधा (थाना अतरौली) निवासी वीरपाल सोमवार रात अपनी पत्नी निकिता (21) और तीन माह की बेटी संध्या को बाइक से लेकर अपनी ससुराल ग्राम उदयगढ़ी (थाना नरौरा) से वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वे रामघाट क्षेत्र के ग्राम जरगवां के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













