लखीमपुर खीरी: ग्राम उधन्ना में श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ आज, भव्य कलश यात्रा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गडौसा के ग्राम उधन्ना स्थित माता सती के पावन स्थान पर आज से नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गडौसा के ग्राम उधन्ना स्थित माता सती के पावन स्थान पर आज से नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। महायज्ञ के प्रथम दिन आज एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो ग्राम उधन्ना से शुरू होकर शारदा नगर बैराज तक जाएगी।

आयोजन समिति और ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों और जिला वासियों को इस पावन कलश यात्रा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

ग्रामीणों ने अपील की है कि सभी भक्तगण भारी से भारी संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाएं, पुण्य के भागीदार बनें और अपना जीवन कृतार्थ करें। भक्तों का विश्वास है कि माता सती और ब्रह्मचारी बाबा सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.