बलिया
बलिया बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से सात दिवसीय ‘श्री अधिक मास शिव महापुराण कथा’ का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से सात दिवसीय ‘श्री अधिक मास शिव महापुराण कथा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन ही उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत में सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद नीरज शेखर और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने व्यास पीठ का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भृगु बाबा की तपोभूमि और बागी बलिया की वीर धरा को नमन करते हुए अधिक मास में शिव उपासना की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि विपत्तियों के समय महादेव को समर्पित एक लोटा जल और ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का जाप अचूक उपाय है। उन्होंने इस भव्य आयोजन को पांच दिन में धरातल पर उतारने के लिए परिवहन मंत्री और बलिया की जनता की सराहना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा एक लाख की क्षमता वाला वॉटरप्रूफ पंडाल, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल मुस्तैदी से भीड़ नियंत्रण में जुटा रहा।
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













