वामनपुर में राशन दुकान का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय शर्मा ने आज ग्राम वामनपुर में अजवेर सिंह जी द्वारा संचालित उचित दर विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय शर्मा ने आज ग्राम वामनपुर में अजवेर सिंह जी द्वारा संचालित उचित दर विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया। यह दुकान खाद्य एवं रसद विभाग के अंतर्गत संचालित होती है।

निरीक्षण के दौरान विधायक शर्मा के साथ खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा पारदर्शिता संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण हेतु संचालित जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विधायक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.