बीबी नगर में मुस्लिम युवती के कथित धर्म परिवर्तन पर हंगामा, परिजनों ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के परतापुर गांव में एक मुस्लिम युवती के कथित धर्म परिवर्तन का मामला गरमा गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के परतापुर गांव में एक मुस्लिम युवती के कथित धर्म परिवर्तन का मामला गरमा गया है। युवती के परिजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

युवती के भाई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि परतापुर निवासी सोनू उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में बीबी नगर थाने में बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है और सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल कर रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए पीड़ित परिवार को युवती से मिलवाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सीओ स्याना को गहन जांच कर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.