बलिया
उत्तर प्रदेश बलिया शहर से है आप को बता दे कि जिस प्रकार दिल्ली के होटल में अग्निकांड के बाद सबक लेते हुए आखिरकार बलिया जिला प्रशासन की नींद टूट गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश बलिया शहर से है आप को बता दे कि जिस प्रकार दिल्ली के होटल में अग्निकांड के बाद सबक लेते हुए आखिरकार बलिया जिला प्रशासन की नींद टूट गई है। वही सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित होटल और गेस्ट हाउस और लॉज के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया हड़कंप।
प्रशासन की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड, वैशाली रोड और धर्मशाला रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले पांच संदिग्ध गेस्ट हाउस को जांच के दायरे में लिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में विक्रम गैस एजेंसी की गली में स्थित महावीर लाज को अवैध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।। वहीं अन्य चार गेस्ट हाउस संचालकों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए अपना कागजात दुरुस्त करने के लिए 15 दोनों का अल्टीमेट दिया है। प्रशासन की सख्ती का आलम यह रहा की छापेमारी की भनक लगते ही कई गेस्ट हाउस संचालक अपने परिसरों में ताला जड़कर मौके से फरार हो गए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है की सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर अवैध रूप से संचालित किसी भी प्रतिष्ठान को बख्सा नहीं जाएगा। भविष्य में भी यह छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। आपको बता दे की सैकड़ो की संख्या में अवैध होटल, गेस्ट हाउस जिले में संचालित किये जा रहे हैं जो मानक विहीन है। मजिस्ट्रेट ने बताया कि 49 संचालकों के बीच केवल 19 संचालकों का सराय एक्ट के तहत पंजीकृत है। बाकी संचालको को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी अवैध रूप से पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













