भीषण गर्मी और बारिश में राहत के लिए रोटरी क्लब बुलंदशहर ने ट्रैफिक पुलिस को बांटे छाते

बुलंदशहर

बुलंदशहर में बढ़ती गर्मी और मानसून की बारिश के बीच सड़कों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मुश्किलों को देखते हुए रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने सराहनीय पहल की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर में बढ़ती गर्मी और मानसून की बारिश के बीच सड़कों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मुश्किलों को देखते हुए रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने सराहनीय पहल की। क्लब ने शहर के काला आम और भूड़ चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस जवानों को बड़ी और छोटी छतरियां वितरित कीं, ताकि वे धूप, लू और बारिश से बचकर अपनी ड्यूटी बेहतर ढंग से कर सकें।

छतरियों का वितरण कार्यक्रम सीओ सिटी प्रखर पांडेय, सीओ ट्रैफिक शशांक श्रीवास्तव और टीआई राजपाल सिंह तोमर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी और बारिश में चौराहों पर खड़े रहना पुलिसकर्मियों के लिए बेहद कठिन होता है। ऐसे में छतरियों से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने बताया कि समाज सेवा के तहत वे समय-समय पर ऐसे कार्यों में सहयोग करते रहते हैं। इस पहल से न केवल पुलिसकर्मियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि आम जनता भी ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू रूप से चलते देख सकेगी। स्थानीय लोगों ने भी क्लब के इस कदम की प्रशंसा की और इसे अनुकरणीय बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.