चलती कार में लगी अचानक भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बाल-बाल बचे कार सवार

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनपेड़ा गांव के पुल के पास एक चलती कार में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनपेड़ा गांव के पुल के पास एक चलती कार में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के दौरान कार में सवार युवक बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के वक्त वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने भारी सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया। कार से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरंत तत्परता दिखाई और कार सवार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ककोड़ थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था। इसके साथ ही आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए फायर सर्विस (दमकल विभाग) को भी सूचित किया गया। पुलिस फिलहाल सुरक्षित बचे कार सवार युवकों से पूछताछ कर उनके संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.