अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भारी वैसी में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

10 कुंतल लहन मौके पर नष्ट

मुखबिर की सूचना पर सीओ फरेन्दा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारी वैसी गांव में दबिश दी। मौके से पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे तीन आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान घटना स्थल से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा शराब तैयार करने के लिए रखा गया लगभग 10 कुंतल लहन भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया।

गोरखपुर के रहने वाले हैं आरोपी

पकड़े गए तीनों अभियुक्त पड़ोसी जनपद गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0सं0 148/2026, 149/2026, 150/2026) पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

पुष्पा पुत्री बाबूराम (निवासी: मोतीगंज, कैम्पियरगंज, गोरखपुर)

निशा पत्नी रामबरन पटेल (निवासी: कटहिया, कैम्पियरगंज, गोरखपुर)

राजेश यादव पुत्र पांचू यादव (निवासी: सरपतहा पक्का कुआं, कैम्पियरगंज, गोरखपुर)

सराहनीय रही पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में फरेन्दा थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक (SI) सौरभ पटेल, अरुण कुमार, विजयशंकर यादव सहित हेड कांस्टेबल निखिल राय, कांस्टेबल वेदप्रकाश, अमरेश यादव, पंकज कुमार और महिला कांस्टेबल शालिनी गुप्ता व गुड़िया शामिल रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.