गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पत्रकार के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पत्रकार के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है।
सुरक्षा हटाने के बाद हुई वारदात
परिजनों के अनुसार, इस घटना से पहले ही एसएसपी को खतरे की आशंका जताते हुए सूचना दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्व में मृतक के पिता और बड़े भाई को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली थी। सुरक्षा वापस लिए जाने के तुरंत बाद इस प्रकार की नृशंस घटना घटने से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026







