ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के रोजी-रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश कुवैत गए ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के कड़जा गांव निवासी एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के रोजी-रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश कुवैत गए ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के कड़जा गांव निवासी एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को युवक को डेढ़ साल बाद अपने वतन लौटना था और घर में उसके स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही आई इस मनहूस खबर ने परिजनों की खुशियां मातम में बदल दीं। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डेढ़ साल बाद होनी थी घर वापसी, करा लिया था टिकट
जानकारी के मुताबिक, कड़जा निवासी 33 वर्षीय रामबेलास गुप्ता करीब डेढ़ वर्ष पूर्व परिवार के भरण-पोषण के लिए कुवैत गए थे, जहां वे मजरा में काम करते थे। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने घर लौटने के लिए टिकट भी करा लिया था और शुक्रवार को उनकी वतन वापसी तय थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार, 15 सितंबर की शाम करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। कुवैत से फोन पर जैसे ही यह सूचना मिली, घर में चीख-पुकार मच गई।
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रामबेलास अपने पीछे पत्नी सुमन गुप्ता, 15 वर्षीय बेटे किशन गुप्ता और 5 वर्षीय मासूम बेटी आराध्या को छोड़ गए हैं। बच्चों के सिर से असमय पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दरवाजे पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं।
शव को भारत लाने के लिए प्रशासन से गुहार
कमाऊ मुखिया के अचानक चले जाने से स्तब्ध परिजन अब रामबेलास के पार्थिव शरीर को कुवैत से भारत लाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों, दूतावास और प्रशासन से संपर्क कर शव को जल्द से जल्द गृह जनपद भिजवाने की गुहार लगाई है, ताकि हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।
मिर्जापुर: अपने ही ‘विकास’ में फंसे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, कीचड़ से लबालब अंडरपास में फंसी गाड़ी; ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया बाहर, वीडियो वायरल मिर्जापुरhttps://t.co/QPWZhI6cCO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026












