बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन भी बड़ौत नगर में भगवान गणपति के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन भी बड़ौत नगर में भगवान गणपति के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध आस्था और उत्साह देखने को मिला। नगर की न्यू रामनगर कॉलोनी स्थित श्रीमती मंजू गिरी के आवास पर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आंगन में स्थापित की गई प्रतिमा
श्रीमती मंजू गिरी ने बताया कि पूर्व में कॉलोनी के सभी लोग मिलकर सामूहिक रूप से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपने निजी आंगन में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से उत्सव की शुरुआत की है। तीसरे दिन भी परिवार और आसपास की महिलाओं ने एकत्र होकर भगवान गणेश की आरती उतारी और उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया।
सुख-शांति और दीर्घायु की कामना
श्रद्धालु मंजू गिरी ने पूरी आस्था के साथ परिवार की सुख-शांति, कॉलोनी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणपति बप्पा से प्रार्थना की।
भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण
पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक भजन-कीर्तन गाकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर आरती गिरी, मनीषा गिरी, कृष्णा देवी, पूनम राठी, नीतू मान, मति कश्यप, रितु गिरी और कान्हा गिरी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी की अन्य महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भगवान गणेश से समस्त संसार और अपने परिवारों में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026







