बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कस्बे में संदिग्ध बुखार ने एक ही हंसते-खेलते परिवार के दो मासूम चिरागों को बुझा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कस्बे में संदिग्ध बुखार ने एक ही हंसते-खेलते परिवार के दो मासूम चिरागों को बुझा दिया। मोहल्ला खत्रीवाड़ा में कई दिनों से बुखार की चपेट में आए दो सगे भाइयों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक ही घर से दो मासूम बच्चों के शव बाहर निकलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं।
कई दिनों से बुखार की चपेट में थे दोनों मासूम
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी रोहित के दो बेटे— 7 वर्षीय मोंटी और 5 वर्षीय शोंटी पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध बुखार से पीड़ित थे। परिजनों द्वारा दोनों बच्चों का इलाज कराया जा रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया।
एक साथ उठीं दो अर्थियां, चीत्कारों से दहल उठा मोहल्ला
दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जब दोनों सगे भाइयों की अर्थियां एक साथ घर से उठीं, तो वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा पसीज गया।
घटना के बाद से पूरे खत्रीवाड़ा मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं। वहीं, संदिग्ध बुखार से हुई इन मौतों के बाद स्थानीय निवासियों में संक्रामक बीमारियों को लेकर दहशत का माहौल है।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान pic.twitter.com/yBDF8XmvIZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026











