मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मैनपुरी जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां अपने ही दामाद के प्रेम प्रसंग में पड़ गई। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ गए हैं। मामले की भनक लगते ही महिला के बच्चों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
रिश्तेदारी में पहुंचे थे दोनों, बच्चों ने पकड़ा
जानकारी के अनुसार, महिला और उसका दामाद शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खरगजीत नगर में स्थित एक रिश्तेदारी में आए हुए थे। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों साथ रहने के लिए राजी हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही महिला के बच्चों को हुई, वे खरगजीत नगर पहुंच गए और दोनों के इस रिश्ते का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इलाके में चर्चा का विषय बना मामला, पुलिस जांच जारी
घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सास-दामाद के इस रिश्ते को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हंगामे की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजनों और दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान pic.twitter.com/yBDF8XmvIZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026











