मानदेय की मांग करना महिला को पड़ा भारी, गाली-गलौज और धन उगाही का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धरैचा में एक महिला ने मानदेय भुगतान के बदले धन की मांग करने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धरैचा में एक महिला ने मानदेय भुगतान के बदले धन की मांग करने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीड़ित महिला के अनुसार, उसका 26 महीने का मानदेय लंबित है। आरोप है कि मानदेय जारी कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे पहले 5 हजार रुपये लिए और बाद में कुल 12 हजार रुपये की मांग करने लगा। महिला ने जब बकाया मानदेय की जानकारी मांगी और शेष राशि देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।

महिला का दावा है कि उससे स्पष्ट कहा गया कि पूरे 12 हजार रुपये मिलने पर ही मानदेय खाते में भेजा जाएगा। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की बात कही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.