महराजगंज: फरेंदा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाईवे पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्राप्त विवरण के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 10:45 बजे चौधरी ढाबा और लेहड़ा खास के बीच हुआ। मृतक की पहचान मुख्तार (65) पुत्र सुलेमान, निवासी ग्राम चौतरवा, थाना फरेंदा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने पुलिस पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही चौतरवा गांव और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। फरेंदा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के ढाबों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन की शिनाख्त में जुटी है। आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.