सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत तुलसियापुर चौराहे के मधवापुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ लगभग 5.56 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बन रही मछली मंडी का निर्माणाधीन मुख्य स्वागत गेट अचानक भर-भराकर गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत तुलसियापुर चौराहे के मधवापुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ लगभग 5.56 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बन रही मछली मंडी का निर्माणाधीन मुख्य स्वागत गेट अचानक भर-भराकर गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिना किसी आंधी-तूफान या प्राकृतिक आपदा के गेट का इस तरह अचानक ढह जाना निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर की जा रही अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग को बयां करता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उन्होंने मानकों की अनदेखी को लेकर कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि बीते 19 मई को ही संबंधित अधिकारियों ने इस निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया था।
प्रशासनिक संवेदनहीनता पर फूटा गुस्सा
घटना के बाद स्थानीय लोगों में जिला व तहसील प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद करीब दो से ढाई घंटे तक एसडीएम शोहरतगढ़ या अन्य कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू न होने के कारण एक मजदूर लंबे समय तक मलबे में ही दबा रहा, जिससे उसकी जान चली गई। ग्रामीणों ने इसे जिला प्रशासन की घोर लापरवाही और अकर्मण्यता करार दिया है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले में जांच की मांग की जा रही है।
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026






















