फ्लिपकार्ट कैशियर पर 5.13 लाख रुपये गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज

महराजगंज

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट कार्यालय के एक कैशियर पर कंपनी का 5.13 लाख रुपये जमा न करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट कार्यालय के एक कैशियर पर कंपनी का 5.13 लाख रुपये जमा न करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को फ्लिपकार्ट कार्यालय पुराना परतावल के मैनेजर देवेश सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी भगौरा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत नवनित यादव उर्फ चंचल पुत्र बेलास यादव निवासी लखिमा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज ने 5 मई से 8 मई 2026 के बीच का कुल 5 लाख 13 हजार रुपये कंपनी खाते में जमा नहीं किया।

तहरीर में कहा गया है कि आरोपी से कई बार धनराशि जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने अब तक पैसा जमा नहीं किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.