बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी के ₹4,000 पीड़ित के खाते में कराए वापस

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी एक बार फिर रंग लाई है। जनपद के थाना डिबाई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के ₹4,000 शत-प्रतिशत वापस कराकर उसके बैंक खाते में जमा करा दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी एक बार फिर रंग लाई है। जनपद के थाना डिबाई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के ₹4,000 शत-प्रतिशत वापस कराकर उसके बैंक खाते में जमा करा दिए हैं। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

क्या था पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा डिबाई के मोहल्ला महादेव (गली नंबर 02) निवासी कुलदीप कुमार (पुत्र रोहताश कुमार) के बैंक खाते से अज्ञात साइबर शातिरों ने सेंधमारी करते हुए ₹4,000 की अवैध निकासी कर ली थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत थाना डिबाई की साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई।

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में डिबाई थाना साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ठगे गए रुपयों को ट्रैक किया और अथक प्रयासों के बाद पूरी रकम को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस (रिफंड) करा दिया।

पीड़ित ने जताया पुलिस का आभार

“सायबर हेल्प डेस्क की मुस्तैदी से बचे पैसे”
अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर आवेदक कुलदीप कुमार ने थाना डिबाई पुलिस की कार्यप्रणाली की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

बुलंदशहर पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते पैसे ब्लॉक कराए जा सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.