बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत गैंगस्टर कोर्ट ने दोषी को सुनाई 2 साल की सजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत बुलंदशहर पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत बुलंदशहर पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई है। बुलंदशहर की स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट ने एक शातिर गैंगस्टर के आरोपी को दोषी करार देते हुए 2 वर्ष के कारावास और 5,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

क्या था पूरा मामला?

अभियोजन पक्ष के अनुसार, अभियुक्त मुकर्ररम (पुत्र शाहिद, निवासी काशीराम कॉलोनी, कस्बा बुगराशी, थाना नरसेना, बुलंदशहर) ने वर्ष 2024 में एक संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय का माहौल पैदा किया था और अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने जैसी दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दिया था। इस संबंध में 27 सितंबर 2024 को थाना स्याना पर मुअसं– 402/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए 25 मार्च 2024 को माननीय न्यायालय में आरोप पत्र चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

अदालत का फैसला

इस संवेदनशील मामले को ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत चिन्हित कर बुलंदशहर मॉनीटरिंग सेल द्वारा माननीय न्यायालय में बेहद सशक्त और प्रभावी पैरवी की गई। वैज्ञानिक व ठोस साक्ष्यों के आधार पर आज, 02 जून 2026 को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर कोर्ट/एडीजे-03) तबरेज अहमद ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए 2 साल के कठोर कारावास और 5,000/- रुपये के जुर्माने की सजा से दंडित किया।

इन अधिकारियों की पैरवी रही सराहनीय

अपराधी को अंजाम तक पहुंचाने और बुलंदशहर पुलिस को यह बड़ी सफलता दिलाने में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाली टीम का विशेष योगदान रहा। इसमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

योगेश कुमार (विशेष अभियोजक)

महेंद्र कुमार त्रिपाठी (प्रभारी निरीक्षक, मॉनीटरिंग सेल)

कांस्टेबल वासू (पैरोकार)

हेड कांस्टेबल अरुण कुमार (कोर्ट मोहर्रिर)

महिला हेड कांस्टेबल रीना

बुलंदशहर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिससे अपराधियों में खौफ और आम जनता में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

 

Voice Of News 24