सहकारी समिति खानपुर पर भाकियू (अराजनैतिक) का धरना तीसरे दिन भी जारी: यूरिया की कालाबाजारी और भ्रष्टाचार का आरोप, कल महापंचायत का आह्वान

बुलंदशहर

बुलंदशहर/खानपुर। एडीसीओ योगेश शर्मा सहित नगला आलमपुर सहकारी समिति खानपुर के समस्त स्टाफ द्वारा किसानों के साथ कथित छल-कपट, धोखेबाजी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर/खानपुर। एडीसीओ योगेश शर्मा सहित नगला आलमपुर सहकारी समिति खानपुर के समस्त स्टाफ द्वारा किसानों के साथ कथित छल-कपट, धोखेबाजी, यूरिया की कालाबाजारी और गंभीर अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का धरना आज तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। धरने के तीसरे दिन संगठन के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य मुख्य रूप से पहुंचे, जबकि कार्यक्रम का संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष पंडित हीरालाल शर्मा ने किया। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने प्रशासन और समिति स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“शोषण बर्दाश्त नहीं, तंग आए तो जंग आए”
धरने को संबोधित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने समिति स्टाफ के रवैये पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार, अनियमितता, वादाखिलाफी और जानबूझकर यूरिया की किल्लत पैदा करना अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है। उन्होंने एलान किया:

3 जून (कल) सुबह 11:00 बजे क्षेत्र के सभी किसान भारी संख्या में समिति पर पहुंचें।

किसानों के शोषण का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, धरना समाप्त नहीं होगा।

आंदोलन के निर्णय पूरी तरह स्वतंत्र होंगे, किसी के दबाव में आकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

लगे गगनभेदी नारे
धरना स्थल पर किसानों ने ‘जय जवान जय किसान’ के नारों के साथ संगठन के शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में जमकर आवाज बुलंद की। इस दौरान “किसान मसीहा ठाकुर राजेश सिंह चौहान जिंदाबाद”, “वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी जिंदाबाद” और “भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक भ्रष्ट स्टाफ के खिलाफ ठोस एक्शन नहीं होता, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.